उत्तर प्रदेश
Trending

दिवाली के लिए बनाएं धनिया के लड्डू, जानें रेसिपी

Diwali Dhania Ke Laddu Recipe : आप सोच रहे होंगे कि धनिया के लड्डू तो जन्माष्टमी पर बनाए जाते हैं। असल में धनिया के लड्डू हल्की ठंड में कभी भी बना सकते हैं क्योंकि ये लड्डू गरम होते हैं।

दिवाली पर अगर आपका मन कुछ स्पेशल मिठाई खाने का कर रहा है, तो आप धनिया के लड्डू बना सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि धनिया के लड्डू तो जन्माष्टमी पर बनाए जाते हैं। असल में धनिया के लड्डू हल्की ठंड में कभी भी बना सकते हैं क्योंकि ये लड्डू गरम होते हैं। आपको अगर कफ, जुकाम या हल्की खांसी है, तो इन लड्डू को खाना बहुत फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं धनिया के लड्डू- 

धनिया के लड्डू बनाने की सामग्री- 
धनिया पाउडर 
चीनी 
गुड़ 
बादाम 
काजू 
नारियल 
पिस्ता
देसी घी 

धनिया के लड्डू बनाने की विधि-
धनिया के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन घी डालें। अब इसमें सारे मेवों को डालकर रोस्ट करें। इसे अलग निकालकर रख लें। अब इसी पैन में और घी डालें और धनिया पाउडर डालकर भून लें। अब इसमें कोकोनट पाउडर डालकर मिला लें। इसे अच्छी तरह भून लें। अब इसमें चीनी की चाश्नी या फिर घिसा हुआ गुड़ डाल दें। अब गुड़ पिघल जाने पर इसे निकाल लें। अब एक बाउल में रोस्ट किए हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और इसे धनिया वाले मिक्सचर में मिला दें। अब इसमें थोड़ा-सा देसी घी मिलाएं और लड्डू बना लें। इसके ऊपर पिस्ता भी लगा सकते हैं। आपके स्वादिष्ट धनिया के लड्डू तैयार हैं। दिन में दो लड्डू से ज्यादा इसे न खाएं। 

ऑप्शनल टिप्स 
-आप चाहें, तो लड्डू में रोस्ट किए हुए तिल भी डाल सकते हैं। इससे लड्डू का स्वाद बढ़ जाएगा। 
-आप मिठास के लिए घिसा हुआ खजूर भी इसमें डाल सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button