उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

चॉकलेट दिलाने के बहाने पांच साल की मासूम के साथ 13 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बस्ती में एक किशोर द्वारा एक पांच साल की मासूम के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने चॉकलेट दिलाने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक किशोर द्वारा एक पांच साल की मासूम के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने चॉकलेट दिलाने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

ये घटना जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की है। पांच साल की बच्ची गुरुवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक 13 साल के किशोर ने चॉकलेट देने का लालच देकर उसे अपने घर ले गया। युवक कक्षा सातवीं का छात्र है। जब इस बात की जानकारी किशोर के छोटे भाई को पता चली तो उसने इसकी सूचना अपनी दादी को दी। जब दादी घर के अंदर पहुंची तो उन्हें  देख किशोर फरार हो गया।

वहीं मासूम के परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और घटना की सारी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी परमानंद यादव ने बताया कि पीड़िता के पतिा की तहरीर के आधार पर कि किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक पर धारा 376एबी और पॉक्सो एक के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button