खेल
Trending

IPL 2023: पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाया, अगले साल शिखर धवन के हाथ में होगी टीम की कमान

आईपीएल 2022 में पंजाब की टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। कई मौकों पर टीम करीबी अंतर से हारी थी और कप्तान मयंक बल्ले के साथ भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है। 

पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2023 से पहले बड़ा बदलाव किया है। मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है। धवन आईपीएल 2023 में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल 2022 में पंजाब की टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। कई मौकों पर टीम करीबी अंतर से हारी थी और कप्तान मयंक बल्ले के साथ भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है। 

बुधवार को फ्रेंचाइजी बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। 31 साल के मयंक की कप्तानी में पंजाब की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद मयंक को कप्तानी से हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब इन पर आधिकारिक मुहर लग गई है। 

आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ जुड़ने का फैसला किया था। इसके बाद साल 2022 में मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, बतौर कप्तान मयंक अग्रवाल पूरी तरह फेल रहे। उन्होंने कप्तान के रूप में कोई छाप नहीं छोड़ी और 16.33 की औसत से 196 रन बनाए। पिछले साल भी धवन को कप्तान बनाने के बारे में सोचा गया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अग्रवाल को मौका देने का फैसला किया था। 

आईपीएल के एक सूत्र के अनुसार “बोर्ड ने धवन को कप्तान बनाने का फैसला किया है। उनके पास आईपीएल में खिलाने और कप्तानी करने दोनों का अनुभव है। पिछले साल पंजाब के लिए अपने पहले सीजन में भी धवन ने अच्छा प्रदर्शन किया था।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button