UP AQI Today: गाजियाबाद में सांस लेना दूभर, बुलंदशहर की भी हवा खराब, जानें आपके शहर में क्या है हाल; चेक करें एक्यूआई

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में वायु प्रदूषण शाम को भी खरतनाक स्थिति में दिखा। गुरुवार की सुबह आठ बजे यहां 419 एक्यूआई दर्ज किया गया है। जबकि शाम पांच बजे बढ़कर 444 हो गया।
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में वायु प्रदूषण शाम को भी खरतनाक स्थिति में दिखा। गुरुवार की सुबह आठ बजे यहां 419 एक्यूआई दर्ज किया गया है। जबकि शाम पांच बजे बढ़कर 444 हो गया। वहीं मेरठ के जयभीमनगर इलाके की स्थिति भी ठीक नहीं है। यहां एक्यूआई शाम तक 335 तक जा पहुंचा है। मेरठ, लखनऊ नोएडा और गाजियाबाद की तरह ही यूपी के अन्य प्रमुख शहरों आगरा, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु प्रदूषण खराब स्थिति में पाया गया है।
हालांकि भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर) से राहत भरी सूचना भी सामने आई है। सीएसआईआर का कहना है कि इस बार दिवाली पर अधिक प्रदूषण नहीं फैला। सीएसआईआर की टीम ने लखनऊ में अलीगंज, गोमतीनगर, चारबाग और अमौसी इलाकों में दिवाली और उसके एक दिन एवं एक दिन बाद प्रदूषण की जांच की।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार की शाम पांच बजे आगरा में सेक्टर 3 बी आवास विकास कॉलोनी में एक्यूआई 253, बुलंदशहर के यमुनानगर में 322, गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में 444, यहीं के इंदिरापुरम में 322, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में 375, हापुड़ के आनंद विहार में 289, खुर्जा के कालिंदी कुंज में 315, लखनऊ के तालकटोरा जिला उद्योग केंद्र क्षेत्र में 283, मुरादाबाद के इको हर्बल पार्क क्षेत्र में 248, नोएडा के सेक्टर 166 क्षेत्र में 381, प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र में 220 और वाराणसी के मलदहिया क्षेत्र में 207 पाया गया।
शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
आगरा | मनोहरपुर | 171 | अच्छी नहीं है |
रोहता | 130 | अच्छी नहीं है | |
संजय पैलेस | 202 | खराब है | |
आवास विकास कॉलोनी | 253 | खराब है | |
शाहजहां गार्डेन | 162 | अच्छी नहीं है | |
शास्त्रीपुरम | 178 | अच्छी नहींं है | |
बागपत | कलेक्टर ऑफिस | डाटा नहीं है | |
सरदार पटेल इंटर कॉलेज | 253 | खराब है | |
बरेली | सिविल लाइंस | 148 | अच्छी नहीं है |
राजेंद्र नगर | 163 | अच्छी नहीं है | |
बुलंदशहर | यमुनापुरम | 322 | बहुत खराब है |
फिरोजाबाद | नगला भाऊ | 123 | अच्छी नहीं है |
विभब नगर | 126 | अच्छी नहीं है | |
गाजियाबाद | इंदिरापुरम | 372 | बहुत खराब है |
लोनी | 444 | खतरनाक है | |
संजय नगर | 308 | बहुत खराब है | |
वसुंधरा | 370 | बहुत खराब है | |
गोरखपुर | मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय | 124 | अच्छी नहीं है |
ग्रेटर नोएडा | नॉलेज पार्क 3 | 375 | बहुत खराब है |
नॉलेज पार्क 5 | 365 | बहुत खराब है | |
हापुड़ | आनंद विहार | 289 | खराब है |
झांसी | शिवाजी नगर | 164 | अच्छी नहीं है |
कानपुर | किदवई नगर | 183 | अच्छी नहीं है |
आईआईटी | डाटा नहीं है | ||
कल्याणपुर | 199 | अच्छी नहीं है | |
नेहरू नगर | 274 | खराब है | |
खुर्जा | कालिंदी कुंज | 315 | बहुत खराब है |
लखनऊ | आंबेडकर यूनिवर्सिटी | 147 | अच्छी नहीं है |
सेंट्रल स्कूल | 272 | खराब है | |
गोमती नगर | 226 | खराब है | |
कुकरैल | 157 | अच्छी नहीं है | |
लालबाग | 292 | खराब है | |
तालकटोरा | 283 | खराब है | |
मेरठ | गंगा नगर | 316 | बहुत खराब है |
जय भीम नगर | 335 | बहुत खराब है | |
पल्लवपुरम | 289 | खराब है | |
मुरादाबाद | बुद्धि विहार | 177 | अच्छी नहीं है |
इको हर्बल पार्क | 248 | खराब है | |
रोजगार कार्यालय | 154 | अच्छी नहीं है | |
जिगर कॉलोनी | 172 | अच्छी नहीं है | |
कांशीराम नगर | 213 | खराब है | |
लाजपत नगर | डाटा नहीं है | ||
ट्रांसपोर्ट नगर | 138 | अच्छी नहीं है | |
मुजफ्फरनगर | नई मंडी | 160 | अच्छी नहीं है |
नोएडा | सेक्टर 125 | 336 | बहुत खराब है |
सेक्टर 62 | डाटा नहीं है | ||
सेक्टर 1 | 347 | बहुत खराब है | |
सेक्टर 116 | 381 | बहुत खराब है | |
प्रयागराज | झूंसी | 184 | अच्छी नहीं है |
मोतीलाल नेहरू एनआईटी | 183 | अच्छी नहीं है | |
नगर निगम | 220 | खराब है | |
वाराणसी | अर्दली बाजार | 164 | अच्छी नहीं है |
भेलपुर | 189 | अच्छी नहीं है | |
बीएचयू | 148 | अच्छी नहीं है | |
मलदहिया | 207 | खराब है | |
वृंदावन | ओमेक्स इटर्निटी | 150 | अच्छी नहीं है |
AQI का रेंज | हवा का हाल | स्वास्थ्य पर संभावित असर |
0-50 | अच्छी है | बहुत कम असर |
51-100 | ठीक है | संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत |
101-200 | अच्छी नहीं है | फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत |
201-300 | खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत |
301-400 | बहुत खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा |
401-500 | खतरनाक है | स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा |