UP Gold Silver Price Today: गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट, बरेली में रेट स्थिर, जानें कीमतें

UP 8 November Gold Silver Price:भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 8 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट तो बरेली में दोनों के रेट स्थिर रहे।
UP 8 November Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 8 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट तो बरेली में दोनों के रेट स्थिर रहे।
आगरा में सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी में बढ़त दिखाई दी। सोमवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 60300 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 52400 प्रति दस ग्राम और चांदी 60500 प्रति किलो रही।
गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 60500 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 52100 प्रति दस ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो रही।
बरेली में सोना-चांदी दोनों स्थिर रहे। सोमवार को सोना 52350 प्रति दस ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 52350 प्रति दस ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो रही।
कानपुर में सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 60700 प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।