उत्तर प्रदेशराजनीति
Trending

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद ने की भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील, राहुल गांधी को दी ये सलाह

कांग्रेस पार्टी के नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोक देनी चाहिए और गुजरात व हिमाचल प्रदेश जाकर पार्टी का प्रचार करना चाहिए जहां आने वाले समय पर चुनाव होने वाले हैं।

नई दिल्ली। एएनआइ। कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसद और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फ्रांसिस्को सरदिन्हा (Francisco Sardinha) ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी से एक अपील की है।

फ्रांसिस्को ने भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) का समर्थन न करते हुए कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोक देनी चाहिए और गुजरात व हिमाचल प्रदेश जाकर पार्टी का प्रचार करना चाहिए जहां आने वाले समय पर चुनाव होने वाले हैं।

फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने ऐसा क्या कहा

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा रोक दें और हिमाचल प्रदेश व गुजरात जाकर चुनाव प्राचर करें। अपने चुनाव प्रचार से लोगों को जागरूक करें और लोगों से कहे कि वो कांग्रेस पार्टी को वोट दे जो भाजपा को हरा सकती है।

भारत जोड़ो यात्रा कहां तक पहुंची

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)सोमवार को कर्नाटक के बेल्लारी में हैं। भारत जोड़ो यात्रा को 40 दिन हो गए है। ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर पर जाकर खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी इस वक्त कर्नाटक पहुंचे हैं।

वहीं साल के अंत में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर गोवा के सीएम ने अपनी चिंता जाहिर की है। फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा कि हिमाचल और गुजरात में अगर कोई पार्टी भाजपा को हरा सकती है तो वो और कोई नहीं बल्कि खुद कांग्रेस पार्टी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button