उत्तर प्रदेशराजनीति
Trending

छत्तीसगढ़ ‌BJP में चल रहा बदलाव का दौर, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी के बाद 13 जिलों के अध्यक्ष बदले

छत्तीसगढ़ ‌BJP में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, भाजपा के प्रदेश प्रभारी को बदलने के बाद अब भाजपा संगठन ने 13 जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, भाजपा के प्रदेश प्रभारी को बदलने के बाद अब भाजपा ने 13 जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया है। नए जिलों में नियुक्तियां की गई है। भाजपा में यह बदलाव प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किया जा रहा है। भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ बूथ लेवल पर फोकस कर रही है। प्रदेश और जिला संगठन की लगातार बैठकें भी हो रही हैं। तीन बड़े बदलाव के बाद से यह तय था कि जिला अध्यक्षों को बदला जाएगा। अभी कुछ और जिलों के अध्यक्ष को बदलने की चर्चा है।

मंगलवार देर रात राजधानी रायपुर के भाजपा दफ्तर से 13 जिला अध्यक्षों के बदले जाने का फरमान जारी हुआ। 9 अगस्त को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था। आदिवासी नेता विष्णुदेव साय की जगह बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई और फिर करीब एक महीने में डी पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया। तीन बदलाव में आरएसएस से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। 

जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने 13 जिलों के अध्यक्षों के बदलाव पर मुहर लगा ही दिए। जिन जिलों में बदलाव किए गए हैं उसमें रायपुर शहर जयंती पटेल, भिलाई बृजेश ब्रिजपुरिया, राजनांदगांव जिला रमेश पटेल, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिला संजीव शाह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला धम्मन साहू, नारायणपुर जिला रुपसाय सलाम, सुकमा जिला धनिराम बारसे, सक्ती जिला कृष्णकांत चंद्रा, जांजगीर-चांपा जिला गुलाब चंदेल, सांरगढ़ जिला सुभाष जालान, जशपुर जिला सुनील गुप्ता, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अनिल केशरवानी, कोरिया जिला कृष्णबिहारी जायसवाल बनाए गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button