दुनियाराजनीति
Trending

भारतीयों के खिलाफ बोलकर गंवाया था मंत्रिपद! फिर यूके की होम सेक्रटरी बनीं सुएला ब्रेवरमैन

ब्रिटेन में ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल हुए हैं। सुएल ब्रेवरमैन जिन्हें ट्रस सरकार में कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था उन्हें फिर गृह मंत्री बनाया गया है।

शपथ लेने के बाद ही ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कई बड़े फैसले  किए हैं। उन्होंने जहां कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया तो वहीं कुछ लोगों को एंट्री भी मिल गई है। इनमें ही लिज सरकार में होम सेक्रटरी रहीं सुएला ब्रेवरमैन भी हैं। वह फिर से यूके की गृह मंत्री नियुक्त कर दी गई हैं। ब्रेवरमैन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर भारत के साथ मुक्त व्यापार को लेकर समझौता होता है तो इससे ब्रिटेन में प्रवासी बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन के प्रवासी वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी नहीं जाते। उन्होंने कहा था कि भारतीयों के लिए इस तरह से सीमा नहीं खोली जानी चाहिए।

ब्रिटेन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। डोमिनिक राब को सुनक का डिप्टी नियुक्त किया गया है। वहीं वित्त मंत्री के रूप में जेरेमी हंट बने रहेंगे। जिन मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा गया है कि उनमें भारतीय मूल के आलोक शर्मा भी शामिल हैं। वह ट्रस सरकार में मंत्री थे। इसके अलावा व्यापार सचिव जैकब रीस मोग, न्याय मंत्री रहे ब्रैंडन लुईस और क्लो स्मिथ को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सुनक सरकार में बेन वालेस को फिर से रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं जेम्स क्लेवरली फिर से विदेश मंत्री रहेंगे। 

सुएला को क्यों दिखाया गया था कैबिनेट से बाहर का रास्ता?
सुएला ब्रेवरमैन पर आरोप था कि उन्होंने ईमेल के  जरिए एक सांसद को सरकारी दस्तावेज भेजे। आरोप था कि उन्होंने गोपनीयता का उल्लंघन किया है। इसके बाद ब्रेवरमैन ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। हालांकि ट्रस सरकार भी इसके बाद नहीं चल सकी। लिज ट्रस ने अपनी नाकामी स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया था। 

कौन हैं सुएला ब्रेवरमैन
सुएला भारतीय मूल की ही अमेरिकी नागरिक हैं। उनके माता पिता 1960 में ब्रिटेन में जाकर बसे थे। उनकी परिवार की जड़ें भारत से ही जुड़ी हुई हैं। हालांकि उनके पिता  क्रिस्टी फर्नांडीज मूल रूप से गोवा के रहने वाले थे, वहीं मां उमा तमिल हिंदू परिवार से थीं। सुएला का जन्म लंदन में ही हुआ था। वह ब्रिटिश नागरिक हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button