Uncategorizedमनोरंजन
Trending

आयुष्मान खुराना की Doctor G ने किया सरप्राइज, पहले दिन कलेक्शन रहा इतने करोड़

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म डॉक्टर जी शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी अहम भूमिका में हैं। आयुष्मान की पिछली दो फिल्में फ्लॉप रहीं। अब उन्हें एक हिट की जरूरत है।

Ayushmann Khurrana Doctor G collection:आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘डॉक्टर जी’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी अहम भूमिका में हैं। आयुष्मान की पिछली दोनों फिल्में ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘अनेक’ फ्लॉप रही थी जिसके बाद अब उन्हें हिट की दरकार है। हालांकि फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया और इसके गाने भी हिट लिस्ट से गायब हैं। इन सबके बावजूद आयुष्मान की इस फिल्म की कमाई कई दूसरे बड़े एक्टर्स की फिल्म से कहीं ज्यादा है।

कलेक्शन ने चौंकाया

कोरोना काल के ठीक बाद आयुष्मान की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ रिलीज हुई थी। इसने ओपनिंग डे पर 1.78 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं ‘अनेक’ ने पहले दिन 1.75 करोड़ कमाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डॉक्टर जी’ का पहले दिन का कलेक्शन 3.25 करोड़ से 3.75 करोड़ तक रह सकता है। यह शुरुआती आंकड़ा है।

बड़े एक्टर्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे


‘डॉक्टर जी’ छोटे बजट की फिल्म है। इसी साल रिलीज हुई जॉन अब्राहम की ‘अटैक’ ने 1.33 करोड़, अजय देवगन स्टारर ‘रनवे 34’ ने 1.70 करोड़ और रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ ने 1.67 करोड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन किया। ‘डॉक्टर जी’ की सफलता माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करेगी। अगर इसने वीकेंड में पकड़ बनाए रखी तो आगे के लिए राह आसान होगी। 

क्या है कहानी

‘डॉक्टर जी’ का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। समीक्षकों ने इसे मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। फिल्म में आयुष्मान डॉक्टर उदय प्रताप का रोल कर रहे हैं जो ऑर्थोपिडक्स में अपना करियर बनाना चाहता है लेकिन इंट्रेस एग्जाम में कम रैंक होने की वजह से गायनोकॉलोजी में सीट मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button